भनगांव में शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
Chaibasa Elephant Death: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के जगन्नाथपुर इलाके में एक हथिनी का शव मिलने से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शुक्रवार को भनगांव में हथिनी मृत मिली। उसका शव संदिग्ध हालत में पड़ा था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। साथ विभाग के अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। विभाग की ओर से बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Chaibasa Elephant Death: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच में जुटी टीम
वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी के अनुसार इस क्रम में विभाग के अधिकारियों ने आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं। हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही सही वजह पता चलेगी। मौत बीमारी से हुई या कोई साजिश है? इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद वन विभाग अलर्ट पर है।
Chaibasa Elephant Death: एक साल में सात हाथियों की मौत
जगन्नाथपुर क्षेत्र में पिछले एक साल से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। बताया जाता है कि हाथियों के झुंड जंगलों से निकलते हैं। वे गांवों में घुस जाते हैं। इससे ग्रामीण भी दहशत में जीने को विवश हैं। जानकार बताते हैं कि एक साल में सात हाथियों की मौत हो चुकी है। लगातार मौतों से पर्यावरण प्रेमी चिंतित हैं। वहीं ग्रामीण फसलों और घरों के नुकसान से परेशान हैं। सातवीं मौत ने विभागीय दावों की पोल खोल दी है। अब वन विभाग सवालों के घेरे में है।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल, मानव-हाथी संघर्ष रोकने की उठी मांग
हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की है। हाथियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। गांवों में घुसपैठ रोकने की स्थायी व्यवस्था हो। मानव-हाथी संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। प्रभावी उपायों के बिना यह रुकना मुश्किल है।
इसे भी पढ़ें : Bokaro Land Scam: बर्खास्त CO ने कबूला गुनाह, बैंक खाते में लिए 4.11 लाख


